सबको दुआ देना माँ
सबको दुआ देना, माँ सबको दुआ देना।
जय निर्मल माताजी, दिल में सदा रहना।
माँ सबको दुआ देना ॥धृ॥
जग में संकट कारण, कितने लिये अवतार।
विश्व में तेरी महिमा, तू गंगा यमुना ॥१॥
माँ सबको….
जो भी शरण में आया, सुख ही मिला उसको।
बैठ के दिल में ओ माँ, लौट के ना जाना ॥२॥
माँ सबको….
मानव में अवतर के, कर दिया उजियाला।
कलियुग में माया है, फिर भी पहचानो ॥३॥
माँ सबको….
सन्तजनों की धरती, है भारत माता।
इस धरती पर आकर, दुःख से दूर करना ॥४॥
माँ सबको….
जब दिल में आये, तब मधुर संगीत सुन लो।
होय सके जो सेवा, हमसे करा लेना ॥५॥
माँ सबको…
