आई सिंह पे सवार
आई सिंह पे सवार, मैया ओढ़े चुनरी (कोरस)
ओढ़े चुनरी ओ मैया ओढ़े चुनरी
आई सिंह से सवार, मैया ओढ़े चुनरी
आदि शक्ति हे मात भवानी, जय दुर्गा महाकाली
बड़े बड़े राक्षस संहारे, रणचण्डी मतवाली
करती भक्तों का उद्धार, मैया ओढ़े चुनरी
महिषासुर सा महाबलि देवों को खूब सताया
छीन लिया इन्द्रासन और देवों को मार भगाया
करी देवों ने पुकार, मैया रक्षा तू करी….
दुर्गा का अवतार लिया, इष्ट महिषासुर संहारी
दूर किया देवों का संकट, लीला तेरी न्यारी
किया देवों का उद्धार, मैया रक्षा तू करी…
निर्मल माता मात भवानी, आदिशक्ति श्री कुण्डलिनी
जग अंधियारा मिटाने वाली, मन में ज्योति जगाने वाली
तेरे द्वार पे आया मैया दर्शन पाने को….
मैया पार तू करी।
निर्मल माता मात भवानी, आदिशक्ति श्री कुण्डलिनी
जग अंधियारा मिटाने वाली, मन में ज्योति जगाने वाली
तेरे द्वार पे आया मैया दर्शन पाने को….मैया पार तू करी



